कुरवाई में पंचायत सचिव संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Kurwai panchayat sachiv sangathan

कुरवाई। मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के बैनर तले कुरवाई जनपद पंचायत के सचिवों द्वारा अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। बता दें कि जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौपते हुए सचिवों ने शासन से अपनी विभिन्न मांगों को उप चुनाव के पहले पूरी करने की मांग रखी है, जबकि दो दिन के अवकाश की भी घोषणा की गई। बताया गया कि प्रदेश स्तरीय आव्हान पर मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और अपर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

  • मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • प्रदेश स्तरीय आव्हान पर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
  • उपचुनाव के पहले मांग पूरी करने की चेतावनी