नरोत्तम मिश्रा का जलाया पुतला, दतिया NSUI ने किया प्रदर्शन

BJP MLA Narottam Mishra

दतिया। पूर्व मंत्री तथा दतिया विधायक नरोत्तम मिश्रा द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ की गई अशोभनीय बयान बाजी से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दतिया में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का पुतला हाथ में थामकर आक्रोश व्यक्त किया, वहीं इस दौरान पुतला जलाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमा झट भी देखने को मिली, जिसके बद एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। बता दें कि दतिया में बीते दिन ही धारा 144 लागू कर दी गई थी, जिसके बावजूद भी सार्वजनिक रूप से कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।