दतिया पहुंचे कृषि मंत्री सचिन यादव, केक काटकर मनाया जन्मदिन

दतिया। कृषि मंत्री सचिन यादव ने दतिया पहुंचे प्रसिद्ध मां पीताम्बरा पीठ दरबार में पूजन अर्चना की। बता दें कि मंदिर में महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव की पूजा अर्चना मंत्री सचिव यादव द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक विगत 10 जनवरी को मंत्री सचिव यादव का जन्मदिन था जिस अवसर पर दतिया के युवा कांग्रेस नेता संघर्ष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मंत्री सचिव यादव ने केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान ओलावृष्टि पर बोले कृषि मंत्री जहां ओलावृष्टि हुई है वहां का सर्वे किया जाएगा और किसानों को राहत राशि स्वीकृत की जाएगी कर्ज माफी पर कहा कृषि मंत्री ने देश में अब तक दो बार ही कर्ज माफी हुई है पूर्व में कांग्रेश सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय में और आज मुख्यमंत्री कमलनाथ किसानों का 2 लॉख तक का कर्ज माफ करने जा रहे हैं तत्पश्चात मंत्री श्री सचिन यादव ओरछा के लिए रवाना हो गए।

You May Also Like

More From Author