breaking news Seoni

सिवनी में टैक्टर पलटने से तीन मासूमों की हुई मौत

सिवनी जले के कांहीवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कामता में ट्रैक्टर पलटने से 3 मासूमों की दर्दनाक मृत्यु हुई है। जानकारी मिली है कि ग्राम भोमा से कान्हीवाड़ा के बीच रेलवे लाइन के निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके लिए ग्रामीण मजदूरी के लिए जा रहे थे तभी टैक्टर चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण अनियंत्रित होकर टैक्टर पलट गया जिसके कारण तीन मासूमों की मौत हो गई, वहीं ट्रैक्टर का चालक एक नाबालिग बताया जा रहा है। हालांकि इस दुर्घटना में कई ग्रामीण भी घायल हुए है जिन्हे सिवनी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

DOWNLOAD

Back To Top