Minister Arif Akil

सीहोर के गुवाड़िया पहुंचे मंत्री आरिफ अकील, जन समस्याएं सुनीं

बुदनी। सीहोर जिले के बुदनी दौरे पर पहुंचे मंत्री आरिफ अकील ने ग्राम गुवाड़िया में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री द्वारा जनता की समस्याओं को सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देशद दिए। वहीं इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए मंत्री आरिफ अकील ने बताया कि जितने आवेदन आए है उनकी सूची एक हफ्ते के बाद पंचायत में लगाई जाएगी जहां से आवेदकों द्वारा उनके आवेदन संबंधित जानकारी मिल सकेगी। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के बस स्टेंड में बसों के स्टाॅपेज को लेकर आरटीओ अधिकारी तथा कमिश्नर से बात कर बसों के स्टाॅपेज टाइम को अधिक करने की बात कही गई।

Back To Top