पथरिया विधायक ने रूकवाया अवैध क्रेशर संचालन

Patharia MLA Rambai Singh

पथरिया – दमोह जिले की पथरिया विधायक रामबाई सिंह ने अवैध क्रेशरों पर कार्रवाई की है। बता दें कि पथिरिया से बसपा विधायक रामबाई सिंह ने खड़ेरी और बटियागढ़ मेंचल रहे अवैध क्रेशरो के खिलाफ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर ते हुए क्रेशर को सील करने के आदेश दिए। इस दौरान विधायक के साथ खनिज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पथरिया विधायक रामबाई सिंह ने बताया कि जयकांत राय नामक व्यक्ति के पास क्रेशर संचालन के लिए कोई परमिशन नहीं है जो कि लम्बे समय से यह कार्य कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक ने बताया कि संभाग के माइनिंग अधिकारी इस ओर काई कार्रवाई नहीं करते हैं जिनकी यदि संलिप्तता हुई तो उन पर भी कार्यवाहीकराई जाएगी।