गुंडे ने तलवार मारकर किया घायल, सैलाना में उपद्रव होने पर पुलिस बल तैनात

Ratlam SP Gourav Tiwari

सैलाना – रतलाम जिले के सैलाना में बीति देर रात शराब दुकान के बाहर एक व्यक्ति पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सैलाना में बीति देर रात बस स्टैंड पर आपसी विवाद के चलते दो आरोपियों द्वारा पार्षद विशाल धभाई के भाई विजय को तलवार मार दी थी जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग काफी संख्या में आमने सामने हुए और सडको पर पथराव कर दिया, इस दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

दूसर ओर घायल सोनू को गंभीर हालत में रतलाम से इंदौर रेफर किया गया, जिसकी चेहरे और सर के पीछे चोटे आईं हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वही सेलाना में पुलिस बल तैनात किया गया है।