ताल में छात्र संगठन ने काॅलेज का घेराव कर पुतला जलाया

ratlam ABVP

रतलाम। जिले के ताल शासकीय काॅलेज का घेराव करते हुए पुतला दहन किया। बता दें कि एबीवीपी छात्र संगठन द्वारा युवाओं को टीसी सहित अन्य दस्तावेज के लिए परेशान करते हुए अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। छात्र संगठन नेता ने बताया कि निरंतर अवैध वसूली सहित विद्यार्थियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद काॅलेज का घेराव करने सहित पुतला दहन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामला संज्ञान में लाया गया।

  • ताल शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन
  • दस्तावेज संबंधित कार्यवाही में अवैध वसूली का आरोप
  • विद्यार्थियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप