सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें, विधायक बोले “पार्टी से पहले सिंधिया सर्वोपरी”

Scindia Leaving Congress Party

शिवुपरी। कांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने की खबरें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है, वहीं इस खबर ने कांग्रेस पार्टी के बीच भी राजनीति शुरू कर दी है। बता दें कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक चर्चित शोशियल अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटाते हुए खुद को पब्लिक सर्वेंट और क्रिकेट एंथुसियास्ट यानी जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी बताया है।

वहीं इन सभी के बीच पोहरी से कांग्रेस विधायक सुरेश धाकड़ ने बयान दिया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में नहीं जाएगी, लेकिन अलग पार्टी बनाने की अटकलों पर विधायक सुरेश धाकड़ बोले कि सिंधिया अलग पार्टी बनाते हैं तो सबसे पहले वह उनका भरपूर समर्थन करेंगे।