मरोरा। शिवपुरी जिले के ग्राम मारोरा खालसा में मिट्टी की खदान धसने की घटना घटित हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मिट्टी की खदान से लगभग चार लोगों की नीचे दबने के कारण मृत्यु हो गई है। जानकारी मिली है कि यह दुर्घटना दोपहर के समय की है जब मिट्टी खोदते समय खदान धस गई जिसमें एक ही ग्राम के चार लोगों की दबने से मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे और फिर खदान से मृतकों के शव को बाहर निकाला। हालांकि जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस टीम भी पहुंची।
मारोरा में मिट्टी खदान धसने से चार की मौत

