कार से मिले 20 देशी कट्टे जब्त, बुरहानपुर पुलिस की बड़ी सफलता

Illegal Guns

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में पुलिस ने 20 देशी कट्टों सहित तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल पुलिस ने मुखबिरी की सूचना पर एक कार को रोककर तलाशी ली जिसमें रखे 20 देशी कट्टों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुरहानपुर एएसपी, महेंद्र तारणेकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि ग्राम पचोरी में रहने वाले तरण सिंह अपनी कार में 20 देशी कट्टों की तस्करी कररहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने ग्राम कारखेडा के पास घेराबंदी  कर कार को रोककर आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

DOWNLOAD