नागदा। उज्जैन जिले के ग्राम पिपलिया मोलू में लगभग 5 लाख रूपयों की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक रामलाल मालवीय द्वारा लोकार्पण किया गया। बता दें कि घटिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पिपलिया मोलू में 5 लाख की लागत सेबनने वाली सड़क तथा 1.80 लाख रूपयों की लागत से बनने वाले किचन सेड का विधायक द्वारा लोकार्पण किया गया।
वहीं ग्रामीणों द्वारा इस मौके पर विधायक रामलाल मालवीय तथा सरपंच नासिर मंसूरी का साफा बांधकर तथा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। हालांकि विधायक ने ग्रामीणों को अपने संबोधन के दौरान ग्राम में पीने के पानी की समस्या भी जल्द खत्म करने का अश्वासन दिया गया।
