Congress Minister Jitu Patwari

मंत्री पटवारी बोले, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बर्खास्त करे भाजपा

नागदा। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा खेल मंत्री जीतू पटवारी ने उज्जैन जिले के नागदा पहुंचकर शासकीय कन्या शाला का भूमिपूजन किया। वहीं इससे पहले नागदा आगमन पर विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री जीतू पटवारी का फूल माला पहनाकर तथा साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया।

भूमिपूजन करने के बाद मंत्री जीतू पटवारी द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया गया, जबकि मंत्री ने इस दौरान युवाओं की समस्याएं भी सुनीं। मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जनता की सेवा को ही सर्वो परी बताते हुए चुनाव में हार जीत चलते रहने की बात कही, मंत्री बोले कि जनता की सेवा करना मुख्य उद्देश्य हैं।

वहीं दूसरी ओर मीडिया से रूबरू हुए मंत्री पटवारी ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के गोडसे को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। मंत्री पटवारी बोले कि प्रधानमंत्री को तय करना होगा कि वह गोडसे की विचारधारा के साथ है या फिर गांधी विचार को आत्मसात करना है। हालांकि मंत्री जीतू पटवारी बोले कि यदिप्रधानमंत्री  देश को गांधीवाद तरीके से चलाना चाहते हैं तो सासंद प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा से बर्खास्त करें।

DOWNLOAD

Back To Top