हैदराबाद गैंगरेप केस, दतिया में युवतियों ने निकाला कैंडल मार्च

Dr Priyanka Reddy Rape Case

दतिया। हैदराबाद में लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना को लेकर मध्यप्रदेश के दतिया में छात्राओं ने निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकालकर पीड़ित परिवार को न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक डाॅ प्रियंका रेड्डी (Dr Priyanka Reddy) के साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या कर जला देने का सनसनी खेज मामला सामने आया था जिसके बाद पूरे देश में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया।

दतिया में युवतियो ने पीताम्बरा पीठ के उत्तर द्वार से एक केंडल मार्च निकाला एवं पीड़िता के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। दिवंगत बेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए प्राथना की।

DOWNLOAD