हैदराबाद गैंगरेप की घटना पर बोले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज

Hyderabad Gang Rape Case

सिवनी। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज द्वारा हैदराबाद में लेडी डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में बयान दिया कि हम बच्ची को कन्या, महिला को दुर्गा और बुजुर्ग को माँ का दर्जा देते हैं। स्वामी स्वरूपानंद महाराज बोले कि अपराध करने वाला यह सोचकर अपराध करता है कि उसे कोई देखने वाला नहीं है, और वह साक्ष्य मिटाता है, लेकिन अपराधी यह भूल जाता है कि लोगों से उपर भी परमात्मा देखने वाला है और उसे कोई धोखा नहीं दे सकता। स्वामी स्वरूपानंद महाराज बोले कि आज के समय में स्कूल और कॉलेजों में नारी के सम्मान की बाते बताना जरूरी है जिसके साथ ही रामायण महाभारत की कथाओं के बारे में भी बताना चाहिए।

DOWNLOAD