आग की चपेट में आने से महिला झुलसी


  • सिवनी जिले के गहरा नाला ग्राम का मामला
  • महिला के पति पर लगा आग लगाने का आरोप
  • पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र के गहरा नाला ग्राम में नवविवाहित पत्नी आग के कारण बुरी तरह झुलस गई है। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिल्हाल छपारा पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति लक्ष्मण मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

You May Also Like

More From Author