Satendra Yadav Congress Seva Dal

भिंड में कांग्रेस सेवादल का प्रथम अधिवेशन आयोजित

भिंड। जिला कांग्रेस सेवादल का प्रथम अधिवेशन, बद्रीप्रसाद की बगिया मेआयोजित हुआ जिसमें कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र यादव तथा जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विकास शर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने सेवादल के बारे में बताते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई सेवादल ने लड़ी है और कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी सेवादल ही है। यादव बोले कि कांग्रेस सेवादल का मुख्य उद्देश्य हर कांग्रेस कार्यकर्ता को अनुशासित बनाने के साथ ही उनके अंदर देशप्रेम व अखंडता की भावना जागृत करना है।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, जिलाध्यक्ष श्रीराम बघेल, डॉ राधेश्याम शर्मा,सेवादल यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष पिंकी भदौरिया, सेवादल प्रदेश मंडल सदस्य सरोज जोशी, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश सचिव राहुल भारद्वाज, जिला महामंत्री तरुण शर्मा, जिला महामंत्री अनिल कटारे भी मौजूद रहे।

DOWNLOAD

Back To Top