सिवनी में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद अब कलेक्टर ने बताया मास्टर प्लान

Seoni DM Praveen Singh

सिवनी नगर में 8 दिनों तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद अब जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सिवनी के मास्टर प्लान को साझा किया है। बता दें कि सिवनी जिले में आठ दिनों तक चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लोगों का भी भरपूर समर्थन मिला जहां कोई भी विरोध देखने को नहीं मिला, और अब सिवनी कलेक्टर ने नगर के लिए मास्टर प्लान बनाया है।

बता दें कि शहर की मॉडल रोड को नगर पंचायत के माध्यम से चैड़ीकरण किए जाने की कार्य योजना बना ली गई है। वहीं पीडब्ल्यूडी एवं एमपीआरडीसी विभाग के माध्यम से शहर के अन्य मार्गों को चैड़ा किए जाने के कार्य किया जाएगा। शहर के व्यवसाईक इलाकों में महिला शौचालय बनाए जाएंगे, वही पार्किंग सुविधा को भी सुधारने के साथ ही बस स्टैंड को व्यवस्थित स्वरूप देने की बात कही गई।

DOWNLOAD