Marwar College

मारवाड़ का काॅलेज चढ़ा अव्यवस्थाओं की भेंट, विद्यार्थी हो रहे परेशान

मारवाड़। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन स्थित राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इन दिनों असुविधाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काॅलेज के छात्र ने बताया कि उनके 8 विषय हैं लेकिन एक विषय का भी लेक्चरर नहीं हैं जिसके कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है जबकि दूर दूर से आने वाले विद्यार्थी भी काॅलेज आकर फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। दूसरी ओर छात्रा ने बताया कि विद्याथियों को काॅलेज में शौचालय की तक व्यवस्था नहीं है और काॅलेज प्रबंध भामाशाह के आने पर व्यवस्थाएं कराने की बात कहकर मामले को टाल दिया जाता है। बता दें कि मारवाड़ अंतर्गत 48 ग्राम पंचायतों का यह एकमात्र काॅलेज है जो भी अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा हुआ है।

DOWNLOAD

Back To Top