ATM Machine Theft

ATM मशीन को उखाड़ कर ले गए चोर, धार के धामनोद का मामला

धार। जिले के धामनोद में एक बैंक के एटीएम को अज्ञात चोरों द्वारा उखाड़ कर ले जाने का मामला सामने आया है। दरअसल धामनोद केनरा बैंक (Canara Bank ) के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाते हुए एटीएम मशीन सहित 6 लाख रूपयों से अधिक की चोरी हुई है। बता दें कि एटीएम मशीन को उखाड़कर चोर अपने साथ लेजाया गया है जबकि सीसीटीवी कैमरों की केबल को भी काट दिया गया। हालांकि चोरी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धामनोद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

DOWNLOAD

Back To Top