Ajay Nahar dasai

दसाई के अजय नाहर का संयम पथ पर चलने का निर्णय

दसई। धार जिले के दसई निवासी अजय नाहर के संयम पथ पर चलने के निर्णय के बाद नगर में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें जैन आचार्य ऋषभ चंद्र सुरीश्वर महाराज एवं मुनि मंडल की निश्रा मौजूद रही। वहीं शोभा यात्रा के बाद तेजाजी चैक पर प्रवचन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमे मुनि श्री ने प्रवचन दिए। वहीं दूसरी ओर अजय नाहर ने बताया कि वह इस कदम से काफी खुश है, क्योंकि गुरूदेव के आर्शीवाद से उन्हे नई जिंदगी मिली है, वहीं आशा की गई कि आगे भी कोई कठिनाई नहीं आएगी।

Back To Top