Datia Kotwali Police

दतिया में दो शातिर चोर गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

दतिया। कोतवाली पुलिस ने सात मोटरसाइकिल सहित दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातें बढ़ रहीं थी जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिछंरा फाटक पर चेकिंग दौरान दो बाइक सवार युवकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जिन्होने चोरी की बात को कबूला। प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि आरोपियों का अपराधिक रिकाॅर्ड चेक किया जा रहा है जबकि बरामद की गई 7 बाइकों में से पांच कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी जबकि दो अन्य वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Back To Top