Gas Cylinder Blast

घर में गैस सिलेंडर फटने से 7 लोग घायल, भवन हुआ क्षतिग्रस्त

कन्नौज। जिले के छिबरामऊ की आवास विकास कॉलोनी के एक घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद धमाका होने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया, वहीं घर के कई हिस्सो में धमाके कारण दरार देखेने को मिली जबकि मुख्य द्वार का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल छिबरामऊ की आवास विकास कॉलोनी में बने बहुमंजिला घर में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण धमाका हुआ जिसमें लगभग 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हे लखनऊ के पीजीआई रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सुरेश सिंह चैहान के घर में दोपहर लगभग 1 बजे गैस सिलेंडर फटने के कारण जोरदार धमाका हुआ, वहीं घटना की सूचना लगते ही पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा।

DOWNLOAD

 

 

Back To Top