पाली राखड़ ट्रक एसोसिएशन के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता

Pali Congress

पाली – उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में राखड़ ट्रक एशोसिएशन सदस्य अपनी मांगों को लेकर बीते कई दिनों से धरना आंदोलन कर रहे है जिनका समर्थन देने जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह, कांग्रेस नेता बबलू खण्डेलवाल, के के मिश्रा, जानकी मिश्रा सहित व्यापारी संघ अध्य्क्ष विमल अग्रवाल भी पहुंचे। बता दें कि राखड़ ट्रक एशोसिएशन ने वाहनों में संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना सहित अन्य केंद्रों से ओव्हारलोडिंग राखड़ परिवहन न किया जाने के साथ ही सीमेंट फैक्ट्रियों से परिवहन का उचित रेट दिया जाने की मांग की है।

DOWNLOAD