Mobile phone explodes

चार्ज पर लगा मोबाइल फटा,, शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा के एक घर में मोबाइल फटने के बाद घर के एक कमरे में आग फैलने से सामान जलकर खाक हो गया है। बता दें कि नागदा के दुर्गापुरा स्थित रहवासी कॉलोनी का यह मामला है जहां मोबाइल फटने के बाद लगी आग से घर का सामान जलकर खाक हो गया है, गनीमत यह रही की घर के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई है, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मकान मालिक ने बताया कि वीवो कम्पनी का मोबाइल उन्होने रात को चार्ज पर लगाकर छोड़ दिया था जिसके बाद शाॅट सर्किट होने से घर में लाग लग गई, वहीं घर में धुआ देखकर आनन फानन में आग पर काबू पाया गया।

DOWNLOAD

 

Back To Top