उज्जैन कोतवाली पुलिस ने पकड़े 7 जुआरी

Ujjain Kotwali

उज्जैन। कोतवाली पुलिस ने जुआ सट्टा चलाने वाला गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, सिटी एडिशनल एसपी रूपेश दिवेदी एवं कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष लोधा एवं टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

  • जुआ खेलने के आरोप में हुई गिरफ्तारी
  • 7 लोगों को गिरफ्तार किया, एक फरार
  • सीएसपी पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

सिटी एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की दबिश के दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकाला, हालांकि सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।