मध्य प्रदेश में NRC लागू करने की मांग, दमोह भाजपा ने निकाली रैली

NRC Madhya Pradesh

दमोह। नागरिकता संशोधन बिल एनआरसी को मध्यप्रदेश में लागू को की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली, जहां इस दौरान भाजपाईयों ने कमलनाथ सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

पूर्व मंत्री, जयंत मलैया ने बताया कि कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश में एनआरसी को लागू नहीं करने की बात कही है लेकिन लोकसभा से पारित होने के कारण प्रदेश सरकार को एनआरसी को लागू करना ही होगा। वहीं दूसरी ओर कमलनाथ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयंत मलैया ने सीएम कमलनाथ द्वारा एक भी वादा पूरी नहीं करने की बात कही।