दमोह जिले में गेहूं की फसल में लगी आग

Wheat Crops Fire

दमोह। जिले के हटा अतंर्गत पटेरा रोड पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। जानकारी मिली है कि आग लगने से दर्जन भर किसानों की करीब35 एकड़ जमीन पर खड़ी फसलें जलकर  राख हो गई है। वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद दमकल के साथ आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। बता दें कि खेतों के उपर से बिजली के तार निकले हुए हैं जिसमें शार्ट सर्किट की बजह से आग लगने का अनुमान लगाया जारहा है।