Prakash Indian Tata

प्रकाश इंडियन टाटा पहुंचे खजुराहो, आयुर्वेद उपचार के लिए हैं चर्चित

खजुराहो। आयुर्वेद के माध्यम से देश की कई बड़ी हस्तियों को स्वस्थ्य करने वाले प्रकाश इंडियन टाटा (Prakash Indian Tata) खजुराहो पहुंचे जिनसे कैमरा24 संवाददाता ने खास मुलाकात की। बता दें कि मुंबई निवासी प्रकाश इंडियन टाटा ने आयुर्वेद की औषधियों को स्वयं खोज कर इन्हें ऐसे लोगों तक पहुंचाया जो जटिल बीमारियों से ग्रसित थे जो कि आज स्वस्थ हैं। प्रकाश इंडियन टाटा को कई देशों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है जिन्हे खजुराहो में आयोजित हुए पांचवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बतौर अतिथि बुलाकर सम्मानित किया गया।

Back To Top