Depalpur Bar Association

इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल का वकीलों ने किया सम्मान

देपालपुर। इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल का देपालपुर बार एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां इस दौरान बार सदस्यों ने दुग्ध संघ प्रेसिडेंट मोतीसिंह पटेल का फूल माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया वहीं दूसरी ओर अपने संबोधन के दौरान बार सदस्यों ने अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल के कार्यों को गिनाते हुए उनकी काबिलियत की जमकर तारीफ की। मोतीसिंह पटेल ने बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए उनकी उन्नती में सबसे अहम भूमिका देपालपुर के वकीलों की बताई।

Back To Top