Saujat Pali

पाली जिले में कलयुगी पिता ने की पुत्री की हत्या

पाली। जिले के सोजत अंतर्गत ग्राम चंडावल में विगत दिनों एक बच्ची का शव बरामद हुआ था जिस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पिता को हत्या करने में आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि विगत 19 दिसंबर को डेढ़ वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया था, जिस मामले में पुलिस ने शव को निकालकर पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू की। जबकि संदिग्ध आरोपी पिता ओमप्रकाश सीरवी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करने की बात को कबूला, हालांकि हत्या की वजह परिवार कलेश बताया जा रहा है।

Back To Top