सागर। जिले में एक महिला थाना प्रभारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला थाना प्रभारी एक महिला को फटकार लगाते दिख रहीं हैं। दरअसल यह वीडियो सागर जिले के मोतीनगर थाने का बताया जा रहा है जहां एक ग्रामीण महिला थाना के आरक्षक के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची थी जिसके बाद थाना प्रभारी संगीता सिंह ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया।
जानकारी मिली है कि मारपीट मामले में पुलिस आरक्षक के खिलाफ ग्रामीण महिला थाना प्रभारी से शिकायत करने पहुंची थी जिस मामले में थाना प्रभारी संगीता सिंह ने साक्ष्य के आधार पर आरक्षक को निर्दोश ठहराते हुए महिला की रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। वहीं इस मामले में सागर एसपी अमित सांघी ने यह वीडियो लगभग छ दिन पहले की बताया। बताया गया कि महिला के पुत्र और एक व्यक्ति की लड़ाई हुई थी, जिस मामले में सागर सीएसपी द्वारा जांच की जा रही है।
