Bartan Bank Started Umaria

उमरिया में ईको फ्रेंडली थैला एवं बर्तन बैंक का शुभारंभ

उमरिया। स्वच्छता अभियान के तहत उमरिया जिले में थैला एवं बर्तन बैंक की शुरूआत की जा चुकी है जिसको लेकर नगर में स्व सहायता समूह द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। बता दें कि उमरिया नगरपालिका में थैला एवं बर्तन बैंक का शुभारंभ फीता काटकर किया गया जिसके माध्यम से लोग किराए पर थैला या बर्तन लेजाकर उपयोग कर सकते है। वहीं इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक के थैलो का उपयोग कम करना है, वहीं लोगों को दैनिक कार्यो मंें कपड़े के बैग उपयोग करने तथा कार्यक्रमों मे स्टील के बर्तन उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

Back To Top