Minister PC Sharma got angry

मंत्री पीसी शर्मा को आया गुस्सा, वीडियो वायरल

हरदा। कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा के पास जब एक कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपनी गुहार लेकर पहुंचा तो मंत्री द्वारा पार्टी कार्यकर्ता के साथ किए गए वर्ताव की वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा जोरों पर है। सबसे पहले देखिए कमलनाथ सरकार के मंत्री पीसी शर्मा का यह बर्ताव।

शोशियल मीडिया पर वायरल हुई यह वीडियो में मंत्री पीसी शर्मा द्वारा कांग्रेस कर्यकर्ता के साथ किए गए बर्ताव की चर्चा जारों पर है। दरअसल मामला मध्य प्रदेश के हरदा का बताया जा रहा है, जिस जिले के पीसी शर्मा प्रभारी मंत्री भी हैं। जब पीसी शर्मा कुछ लोगों की बात सुन रहे थे तभी बीच में आए कांग्रेस पार्टी के नेता शैलेंद्र वर्मा ने कुछ फोटो दिखते हुए गुंडो द्वारा उन्हे परेशान किए जाने और किसी अधिकारी द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने की शिकायत की।

इतना ही नहीं शैलेंद्र वार्मा ने यह भी कहा कि इस फोटो में जिन्हे नेता मिठाई खिला रहे है वही गुंडे उन्हे पेरशान कर रहे हैं। यह सुनते ही मंत्री शर्मा नाराज हो गए और पुलिस को शैलेंद्र वर्मा को लेजाने को कहा। हालांकि यह वीडियो अब मंत्री पीसी शर्मा के बर्ताव को लेकर वायरल हो चुका है जिसकी चर्चा जारों पर है।

 

Back To Top