कृषि दवा छिड़काव के बाद दो दिन में सूखी चने की 6 एकड़ फसल

सिवनी। सिवनी जिले में नकली कृषि दवाओं की बिक्री से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। सरकार भले ही प्रदेश में मिलावट का खेल अब नहीं चलने के लाख दावे करे लेकिन मिलावट खोरों का व्यापार आज भी फल फूल रहा है और उसकी चपेट में आने वाला व्यक्ति परेशान है। ताजा मामला सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र के ग्राम टीले से सामने आया है जहां किसान नन्हे वीर यादव ने अपने 6 एकड़ खेत में चने की फसल लगाई थी जिसकी अच्छी पैदावार होने के लिए वर्धक ग्रोमोजेल दवाई का छिड़काव किया गया लेकिन दवाई छिड़काव के बाद महज दो दिन में चने की फसल सूख गई, जिससे किसान को लाखों रुपए की नुकशान हो गया है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में ग्रोमोजेल दवा कंपनी का मुख्यालय होने की वजह से कंपनी से सीधा संवाद किसान का नहीं हो पा रहा है और कंपनी के कर्मचारी किसान से संपर्क भी नहीं कर रहे। किसान की दिलासा देने के लिए कंपनी के छोटे कर्मचारी द्वारा खेत पर सूखी हुई चने की फसल पर ग्लूकोस का छिड़काव करा दिया, वही किसान ने इस पुरे घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन के साथ कृषि विभाग को लिखित दी है।

 

You May Also Like

More From Author