राजगढ़ की घटना पर बोले मंत्री हर्ष यादव, भाजपा नेताओं का चरित्र उजागर हुआ

Minister Harsh Yadav

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद स्थित महानीम चैराहे पर कमलनाथ सरकार में मंत्री हर्ष यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं सहित विदिशा कलेक्टर केव्ही सिंह, पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा सहित क्षेत्रीय एसडीएम तथा तहसीलदार भी मौजूद रहे। वहीं एक भागवत कथा अयोजन में शामिल होने पहुंचे मंत्री हर्ष यादव ने मीडिया से रूबरू होकर राजगढ़ में एक भाजपा नेता द्वारा प्रशासनिक अधिकारी पर की गई आपत्तीजनक टिप्पड़ी को लेकर भाजपा नेता के चरित्र उजागर होने की बात कही।

मंत्री बोले कि 144 धारा लागू होने के बाद भी भाजपाईयों ने उसका उल्लंघन किया और एक महिला अधिकारी के साथ दुव्र्यवहार किया जो कि भजपाईयों के चरित्र को दर्शाता है।