जब बच्चों के साथ पुलिस वाले भी खेलने लगे क्रिकेट

आपने पुलिसवालों के हाथ में डंडे अक्सर देखें होंगे लेकिन आज हम जो दृश्य आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा। जहां खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी भी सकुन के पल, बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती बिता रहे हैं। वीडियो है मध्य प्रदेश के धार जिले की जहां आप पुलिस वालों को बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देख सकते हैं।

आपको बता दें कि 1 जून से चल रहे किसान आंदोलन के कारण पुलिस अधिकारी जिले में पूरी तरह से मुस्तेद नजर आए लेकिन वहीं जिले में किसान आंदोलन पूरी तरह से शांति पूर्ण रहने से प्रशासन काफी खुश है। किसान आंदोलन के अंतिम दिन शाम के समय पुलिसकर्मी अपनी थकान को दूर करने के लिए बच्चो के साथ क्रिकेट खेलते नजर आये।