दतिया में 50 करोड़ रूपए बकाया, 200 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे

Datia MPEB

दतिया। विद्युत विभाग द्वारा 13 टीमें बनाकर पूरे शहर में विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक दतिया शहर में लगभग 50 करोड़ रूपए बिजली बिल राशि बकाया है जिसके चलते बकाया चुकता करने के लिए उपभोक्ताओं को विद्युत बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई।

वहीं विद्युत विभाग द्वारा इस कार्रवाई के दौरान लगभग 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जबकि लगभग 5 लाख रूपयों की वसूली भी की गई। विद्युत प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान अगले 2 दिन और चलाया जाएगा गया।