लालबर्रा के व्यापारी सचिन अग्रवाल के घर में हुई चोरी

Lalbarra Balaghat

बालाघाट। जिले के लालबर्रा के पौष एरिया में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग 5 लाख रूपयों की चोरी की है। जानकारी के मुताबिक लालबर्रा के एक व्यापारी सचिन अग्रवाल के सूने घर में घुसे चोरों ने सोनी चांदी के आभूषण सहित नगदी रूपए चोरी किए हैं जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये की बताई जा रही है। हालांकि चोरी की सूचना के बाद लालबर्रा थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच पड़ताल शुरू की।