Springfield world school

बसंत पंचमी पर स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल विदिशा में हुई सरस्वती पूजन

विदिशा।  स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। बता दें कि स्कूल प्रबंधन सहित टीचर्स तथा बच्चों ने माँ सरस्वती की उपासना करते हुए प्रतिमा पर माल्यर्पण कर फूल अर्पित किए जिसके साथ ही बच्चों ने उद्भव की कथा एवं वंदना भजन की प्रस्तुति दी। पूजन के पश्चात सभी को मिठाई प्रसादी के रूप में वितरित की गई।

संचालक योगेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय में परम्परानुसार माँ विद्यादात्री सरस्वती की पूजन की जाती है, ताकि विद्यार्थी किताबीय ज्ञान की ही नही बल्कि भारतीय नैतिक मूल्यों और संस्कृति को सझकर उसका अनुसरण कर सकें। बताया गया कि स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में माँ सरस्वती जी की सौ किलोग्राम की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिनकी पूजन वंदना प्रतिदिन की जाती है।

इस अवसर पर डायरेक्टर कुनाल खण्डेलवाल, डारेक्टर मीनल राणा, इषिता राणा खण्डेलवाल, करण प्रताप सिंह राणा तथा प्राचार्य ऋिचा नवले मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

 

Back To Top