nagda mpeb

नागदा में विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करने का प्रयास: विधायक

नागदा। उज्जैन जिले नागदा में अब एम पी ई बी की लाईन अंडरग्राउंड करने का प्रयास किया जाएगा, दरअसल यह बात नागदा खाचरोद से कांग्रेस विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने कही। विधायक ने बताया कि विद्युत विभाग की सभी पोल पर डली लाईनों को अब अंडरग्राउंड करने का प्रयास किया जाएगा जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह से चर्चा की गई जिसको लेकर मंत्री ने उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया।

विधायक ने बताया कि कई बार आसमान में डले बिजली के तार बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाते है जिसके क्षति से बचने के लिए अब सभी विद्युल पोल की लाईनों को अंडरग्राउंड करने का प्रयास किया जाएगा।

Back To Top