उज्जैन के कलसी गांव में किसानों की फसल बर्बाद

Soybean crops Nagda

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा अंतर्गत कलसी गांव में किसानों की हालत चिंता जनक हो चुकी हैं। किसानों द्वारा उगाई गई सोयाबीन की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है जबकि किसानों का आरोप है कि अब तक कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचे हैं।

  • किसानों की अधिकतर फसल हुई खराब
  • कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचाः किसान
  • पहले की बीमा राशि तक नहीं मिलीः किसान
  • अब सरकार से मुआवजे की आस में बैठे किसान

किसानों ने बताया कि पहले की बीमा राशि तक उन्हे अब तक नहीं मिली है ऐसे में एक बार फिर फसल खराब होने से किसान काफी चिंतित हैं। हालांकि किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।