सागर के देवरी में मकान की छत गिरने से 6 लोग घायल

सागर। जिले के देवरी में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते एक मकान की छत गिरने का मामला सामने आया है जिसमें 6 लोगों के दबने की भी सूचना मिली है। दरअसल देवरी के कासखेड़ा गांव का यह मामला है जहां एक पक्के मकान की छत गिरने से परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए जिनको स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला।

  • छत गिरने से 6 लोग मलबे में दबे
  • बारिश के कारण पक्के मकान की छत गिरी
  • देवरी के कासखेड़ा गांव का मामला
  • सभी 6 लोग सुरक्षित, उपचार जारी

देवरी थाना प्रभारी, कृपाल सिंह ने बताया कि 100 डायल पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मलबे मे दबे 6 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी दी गई कि सालिक राम नामक व्यक्ति का यह मकान है, वहीं बारिश के समय मकान की छत गिरी है।

You May Also Like

More From Author