शमशाबाद प्रेस क्लब अध्यक्ष बने विनय सक्सेना

Vidisha Press Club

शमशाबाद। विदिशा प्रेस क्लब द्वारा शमशाबाद ईकाई पर विनय सक्सेना को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि महानीम चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल शमशाबाद प्रेस क्लब का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस दौरान विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा तथा जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान शमशाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में विनय सक्सेना की नियुक्ति की गई जिसके बाद अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की।