बुरहानपुर में छात्रा को चाकू मारकर छत से कूदा युवक

Burhanpur love affair case

बुरहानपुर। काॅलेज की एक छात्रा पर युवक द्वारा चाकू से हमला कर घायल करने के बाद हमलावर युवक ने काॅलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद तत्काल दोनों ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल मामला बुरहानपुर के सेवा सदन काॅलेज का है जहां एक सरफिरे युवक ने पहले छात्रा को चाकू से हमला कर घायल कर दिया और फिर काॅलेज की छत से छलांग लगा दी। वहीं दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर कर, वहीं बुरहानपुर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिक तौर पर यह प्रेमप्रसंग का मामला लग रहा है।