सिवनी के घंसौर में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Ghansor seoni

सिवनी। जिले के घंसौर स्थित पुरानी एस.बी.आई. बैंक से बाजार तक का अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी के मुताबिक कई बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सहायक कलेक्टर श्यामवीर सिंह की मौजूदगी में घंसौर में प्रशासनिक अमले ने अतिक्रमण हटाया। सहायक कलेक्टर, श्यामवीर सिंह ने बताया कि घंसौर में अतिक्रमण के कारण रोड काफी सकरी हो चुकी थी जिसके कारण आए दिन विवाद और दुर्घटनाओं की समस्या पनप रही थी, जिसको ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।