Swachhta Rath Deplapur

देपालपुर में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने रथ रवाना

देपालपुर। इंदौर जिले की देपालपुर नगर परिषद ने एसडीएम प्रतुलचन्द्र सिन्हा के निर्देश पर शासकीय स्कूलों में स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से देपालपुर नगर परिषद सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस तथा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रजीत पप्पू यादव ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए प्रमुख चैराहों पर एक दिवसीय प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस मौके पर स्वच्छता इंस्पेक्टर शैलेश कुराडिया, सहायक राजस्व निरीक्षक योगेश सोलंकी, जागेश्वर पटेल, गौरव वर्मा, सतीश यादव, राजेश यादव, कुणाल सोलंकी, सचिन सोलंकी, उमेश परमार, अभिषेक सोलंकी, शेखर सोलंकी, विनोद सांडे, जगदीश सिसोदिया तथा अर्जुन चांदना मौजूद रहे।

Back To Top