Vidisha Kotwali Police

विदिशा के सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

विदिशा। सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का विदिशा कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेसवार्ता करते हुए विदिशा एएसपी के एल बंजारे ने बताया कि कोतवाली थाना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सूने मकानों में चोरी की वारदातें बढ़ रहीं थी जिसके बाद एक टीम का गठन जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया।

वहीं बीते दिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से अर्जुन तथा नरेंद्र नामक दो संदिग्द्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जिन्हो नगर के कई मकानों में चोरी करने की बात को कबूला। वहीं कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किए बैंग से चोरी के दौरान उपयोग के गए औजार भी बरामद किए। हालांकि पुलिस ने कुल 10 लाख 78 हजार रूपयों के सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रूपए बरामद करने में सफलता हासिल की।

 

Back To Top