ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे अशोकनगर, जनता को किया संबोधित

jyotiraditya scindia

अशोकनगर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के अशोकनगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सिंधिया के आगमन पर जहां नगर की कई जगहों पर नेता कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया तो वहीं ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी भी की। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बंद कमरे में कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक कर चर्चा भी की। वहीं स्वागत कार्यक्रम में शामिल होकर सिंधिया ने जनता को संबोधित किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मंत्री सहित यश्लोक चैधरी, महेंद्र भारद्वाज, मनोज शर्मा, चिंटू चैधरी, विकास महाराज, अरविंद धुर्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।