Mangleshwar Mandir Depalpur

देपालपुर मंगलेश्वर मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगने का कार्य शुरू

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर स्थित मंगलेश्वर मंदिर प्रांगण में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू यादव ने पेवर ब्लॉक लगवाने के कार्य के तहत भूमि पूजन किया। चर्चा में हैं कि नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव ने निजी व्यय पर पेवर ब्लॉक लगवाने का कार्य शुरू कराया है। मंदिर समिति के सदस्य विमल यादव ने बताया कि मंगलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान आगमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है जिस बात को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा पंचायत से मांग की गई थी। वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीनदयाल चैबे, विश्वजीत दिलीप यादव, सत्यजीत शंकर यादव, रमेशचंद्र राठौड़, संतोष जोशी, देपालपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दिलीप यादव, विवेक शर्मा, नानू सिंगा तथा कल्लू पठान मौजूद रहे।

Back To Top